JAC Paper Leak Latest Update: झारखंड बोर्ड पेपर लीक मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने पता लगा लिया है कि पेपर लीक कैसे हुआ था। आप सभी को बता दे की मिली जानकारी के अनुसार 10वीं बोर्ड हिंदी और साइंस का क्वेश्चन पेपर गिरिडीह के स्ट्रांग रूम से लीक हुआ था। स्ट्रांग रूम से क्वेश्चन पेपर चोरी करने वाला छात्र गिरिडीह में रहकर ही मजदूरी करता था।

प्रश्न पत्र इस प्रकार हुआ था चोरी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) के प्रश्न पत्र को ट्रक से गिरिडीह भेजा गया था। जिसे कसाई मोहल्ला के पास जिला जनसंपर्क विभाग कार्यालय के पीछे स्थित शहरी आजीविका केंद्र में बनाए गए अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखी गई थी। बता दे की स्ट्रांग रूम तक ट्रक के पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण प्रश्न पत्र को टोटो में लादकर प्रश्न पत्र को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया था।
इन छात्रों ने गायब किया था प्रश्न पत्र
आप सभी को बता दे की पुलिस की जांच से पता चला है कि ट्रक से प्रश्न पत्र को स्ट्रांग रूम तक पहुंचने में जिन मजदूरों को लगाया गया था। उनमें से कुछ छात्र भी शामिल थे उन्हीं छात्रों ने कुछ पारस पत्र को गायब कर लिया था। बताया जा रहा है कि इन्हीं लोगों के माध्यम से प्रश्न पत्र अलग-अलग इलाकों में भी भेजा गया था। पुलिस ने मंगलवार को गिरिडीह के न्यू बरगंडा में छापा मारी कर छात्रों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार छात्रों को लेकर ही पुलिस स्ट्रांग रूम तक पहुंची और पूरी स्थिति का जायजा लिया।
परीक्षा से पहले ही वायरल हो गया था प्रश्न पत्र
आपको बता दे की हिंदी की हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी 2025 और साइंस की परीक्षा 22 फरवरी 2025 को ली गई थी। परीक्षा देने से पहले ही इन विषयों का प्रश्न पत्र वायरल हो गया था। जब वायरल प्रश्न पत्र को परीक्षा के प्रश्न पत्र से मिलाया गया तो हू-ब-हू वही प्रश्न थे जो परीक्षा में पूछे गए थे। इसके बाद जैक ने इन दोनों परीक्षाओं का पेपर रद्द कर दिया।
निष्कर्ष:
दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आप सभी को Jharkhand Board Exam 2025 के बारे में संपूर्ण जानकारी दिया हूं। आशा करते हैं, आपको इस आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अपडेट पाने के लिए आप हमारे Whatsapp Group से जुड़ सकते हैं। ” धन्यवाद”